फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road accident in sonebhadra Railway employee died in bike accident came out to distribute his own wedding card Happiness turned into mourning

खुशी मातम में बदली: खुद की शादी का कार्ड बांटने निकले रेलकर्मी की सड़क हादसे में मौत, 16 को जानी थी बरात

Thu, 10 Feb 2022 01:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Feb 2022 01:20 PM IST
सार

रांची-रीवा मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह सड़क किनारे पेड़ से टकराकर बुलेट बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह रेलवे में तैनात था और 16 फरवरी को उसकी शादी थी।

विज्ञापन
Road accident in sonebhadra Railway employee died in bike accident came out to distribute his own wedding card Happiness turned into mourning
असिस्टेंट लोको पायलट मिथिलेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद की शादी का कार्ड बांटने निकले रेलकर्मी की गुरुवार सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। रेलकर्मी की 16 फरवरी को शादी थी। हादसा रांची-रीवा मार्ग पर हुआ। शादी का कार्ड बांडने के लिए निकले युवक की बुलेट बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकराई थी।

विज्ञापन


हादसे की सूचना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। झारखंड की राजधानी रांची स्थित सीआईडी कॉलोनी निवासी मिथिलेश कुमार (30) पुत्र रामसिंहासन राम रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर तैनात था। इस समय उसकी नियुक्ति शक्तिनगर में थी। 16 फरवरी को उसकी शादी होनी थी।
विज्ञापन


वह बुलेट बाइक से शादी का कार्ड बांटने निकला था। शक्तिनगर और चोपन में कार्ड देने के बाद झारखंड की ओर जा रहा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे घीवही के पास सड़क किनारे पेड़ में टकराने से उसकी मौत हो गई। मिथिलेश ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बायां पैर हादसे में बुरी तरह जख्मी हुआ। सीने में गहरी चोट लगने से नाक और मुंह से खून निकल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें शादी का कार्ड व कुछ अन्य कागजात मिले। परिजनों को सूचना देते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed