{"_id":"636b52f74d1ab74ad93d3bd3","slug":"road-accident-in-sonbhadra-young-businessman-died-due-to-his-bike-colided-with-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: सड़क हादसे में बाइक सवार युवा व्यवसायी की मौत, ट्रक के पहिए के नीचे आया सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: सड़क हादसे में बाइक सवार युवा व्यवसायी की मौत, ट्रक के पहिए के नीचे आया सिर
Wed, 09 Nov 2022 12:43 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:43 PM IST
सार
रेणुकूट के मुर्धवा इलाके में स्थित राधा कृष्ण मंदिर के समीप मंगलवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवा व्यवसायी उमेश कुमार कनौजिया (30) की मौत हो गई। उमेश का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया था।
विज्ञापन
उमेश कुमार कनौजिया (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र के रेणुकूट क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवा व्यवसायी की मौके पर मौत हो गई। युवक का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया था। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसा बीती रात मुर्धवा इलाके में स्थित राधा कृष्ण मंदिर के समीप हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
हादसे के बाद से युवक के परिजनों में कोहराम मचा है। चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि मुर्धवा निवासी उमेश कुमार कनौजिया (30) पान मसाला व अन्य सामानों की कारोबार करता था। मंगलवार देर रात वह मुर्धवा की ओर से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान उसकी बाइक अनपरा की ओर से कोयला लेकर आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
सड़क पर गिरे उमेश का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। गंभीर चोट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक दुर्घटना स्थल से कुछ आगे जाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। उमेश कुमार कनौजिया के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, लोगों में चर्चा रही कि उमेश अगर हेलमेट लगाया होता तो जान बच जाती।
विज्ञापन