फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road accident in Sonbhadra woman including two killed after overspeed truck rammed into car

सोनभद्र में सड़क हादसा: गलत साइड पर आकर बेकाबू ट्रक ने कार में मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत

Wed, 03 Nov 2021 06:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 Nov 2021 06:13 PM IST
सार

सोनभद्र में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। गलत साइड पर आकर बेकाबू ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। मौके पर ही कार सवार महिला समेत दो लोगों ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Road accident in Sonbhadra  woman  including two killed after overspeed truck rammed into car
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले में बुधवार दोपहर रफ्तार का कहर नजर आया।  वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कम्हरिया गांव के पास बुधवार की दोपहर बेकाबू ट्रक से कार को टक्कर लग गई। हादसे में कार सवार दंपती की मौत हो गई। कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली के सुकृत चौकी क्षेत्र अंतर्गत कम्हरिया गांव के पास दोपहर के समय सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार में उसी लेन में सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर लग गई। यह हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के चलते हुआ।
विज्ञापन


हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे। किसी तरह कार सवारों को बाहर निकाला गया, मगर उनकी मौत हो गई थी। उनकी शिनाख्त फूलेला कृष्णमूर्ति (48) और पत्नी पी. ज्योति (45) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



चालक हितेंद्र कुमार पांडेय निवासी खुटार सिंगरौली, मध्य प्रदेश भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
पढ़ेंः दिवाली पर घर जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 4 महिलाओं की मौत, 19 घायल

Road accident in Sonbhadra  woman  including two killed after overspeed truck rammed into car
दु्र्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से आंध्र प्रदेश के निवासी फूलेला कृष्णमूर्ति एनसीएल की जयंत परियोजना में लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत थे, जबकि पत्नी पी. ज्योति एनसीएल निगाही परियोजना में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षिका थीं।

दीपावली की छुट्टी मनाने दोनों वाराणसी जा रहे थे, वहां से उन्हें घर जाना था। सदर कोतवाल सत्यनारायण मिश्र के मुताबिक मृतकों की पहचान कराकर सूचना घरवालों को दे दी गई है।
पढ़ेंः बेटे के जन्म के 25वें दिन मां की सर्पदंश से मौत, परिवार में मातम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed