{"_id":"67bf20199e9af7836b04d9cf","slug":"road-accident-in-sonbhadra-hindalco-contract-worker-dies-middle-aged-man-in-critical-condition-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हिंडाल्को के संविदा कर्मी की मौत..., अनियंत्रित कार ने कुचला, अधेड़ की हालत गंभीर; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हिंडाल्को के संविदा कर्मी की मौत..., अनियंत्रित कार ने कुचला, अधेड़ की हालत गंभीर; परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 26 Feb 2025 07:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 26 Feb 2025 07:37 PM IST
सार
दोनों अधेड़ बाइक से अपने-अपने घर जा रहे थे। रास्ते में अनियंत्रित कार ने दोनों को राैंद दिया। पुलिस ने एक की लाश को कब्जे में ले लिया वहीं, गंभीर रूप से घायल अधेड़ को इलाज के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी से निकाली गई फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। उसका एक अन्य साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बाइक सवार हिंडाल्को में संविदा कर्मी हैं।
विज्ञापन
विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली निवासी नंदलाल गुप्ता (50) अपने साथी हीराचक निवासी राजेंद्र गुप्ता (51) के साथ ड्यूटी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। विंढमगंज-हाथीनाला मार्ग पर मझौली गांव के गोपी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
कार सवार दुद्धी से रेणुकूट की तरफ जा रहे थे। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को दुद्धी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नंदलाल को मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन