फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rishant and Neeraj got selected in UP PCS

यूपी पीसीएस में हुआ रिशांत और नीरज का चयन

Wed, 19 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rishant and Neeraj got selected in UP PCS
दुद्धी/विंढ़मगंज। तहसील क्षेत्र के दो युवाओं का चयन यूपी पीसीएस में हुआ है। दुद्धी के रिशांत श्रीवास्तव जिला प्रोबेेशन अधिकारी बने हैं, विंढ़मगंज में तैनात शिक्षक को पीईएस वर्ग में सफलता मिली है। रिजल्ट की घोषणा के बाद परिजनों व शुभचिंतकों ने मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी।
विज्ञापन

दुद्धी कस्बा निवासी अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव के पुत्र रिशांत वर्तमान में जिले में ही शिक्षक के रूप में सेवा दे रहे हैं। उनका चयन जिला प्रोबेशन अधिकारी के पद पर हुआ है। खास बात यह है कि पूरे प्रदेश से इस पद पर सिर्फ एक अथ्यर्थी का ही चयन हुआ है। रिशांत की बहन रूचि श्रीवास्तव लखीमपुर खीरी में सिविल जज जूनियर डिविजन के रूप में कार्यरत हैं। वहीं बड़े भाई ऋषभ श्रीवास्तव राजस्थान सरकार में कार्मिक अधिकारी हैं। रिशांत के भी अफसर बनने से परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। रिशांत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उधर, विंढ़मगंज के भारती इंटर कॉलेज में अध्यापक के पद पर कार्यरत नीरज केसरी का चयन पीईएस सेवा के लिए हुआ है। उन्हें इस श्रेणी में 47वीं रैंक मिली है। मूल रूप से राजगढ़ के भित्ति गांव निवासी नीरज के चयन पर भारती इंटर कॉलेज के शिक्षकों, सन क्लब सोसायटी के सदस्यों ने आवास पर पहुंचकर बधाई दी। इस दौरान लवकुश चंद्रवंशी, जितेंद्र शर्मा, राकेश कुमार एडवोकेट, हनुमान मंदिर के पुजारी आनंद कुमार द्विवेदी, अक्षय, अमरनाथ केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed