फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rihand Reservoir towards filling again after 2018, 2.8 feet away

Sonebhadra News: रिहंद जलाशय 2018 के बाद फिर भरने की ओर, 2.8 फीट है दूर

Mon, 26 Aug 2024 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Rihand Reservoir towards filling again after 2018, 2.8 feet away
मप्र और छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से रिहंद जलाशय अधिकतम जलस्तर तक पहुंचने में महज 2.8 फीट शेष रह गया है। पिछले 24 दिनों में जलाशय में 28.7 फीट पानी बढ़ा है। यानि हर रोज एक फीट से अधिक की वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

यही गति रही तो अगस्त में ही बांध 870 फीट के अधिकतम जलस्तर को छू लेगा। इससे कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन जाएगी। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर लगाए हुए है। बांध पर आधारित जल विद्युत परियोजनाओं को चालू करते हुए पानी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


इस वर्ष 12 जुलाई को रिहंद का जलस्तर 837.1 फीट दर्ज किया गया था, जो न्यूनतम स्तर से सिर्फ 2.1 फीट ऊपर था। अगस्त माह की शुरुआत में जलस्तर 838.5 फीट पर पहुंचा था, लेकिन इसके बाद से बढ़ाव जारी है। पिछले 24 दिनों के अंदर जलस्तर 28.7 फीट बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी अधिकतम क्षमता से 2.8 फीट दूर है। उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर माह में रिहंद का जलस्तर खतरे के निशान यानी 870 फीट को पार कर सकता है। अगर खतरे के निशान को पार कर गया तो रिहंद के फाटक खोले जा सकते हैं।

इसका सीधा असर बिहार प्रांत में बाढ़ के रूप में दिखेगा। रिहंद के फाटक खुलने पर बिहार के कई इलाके जलमग्न हो जाते हैं। इसके पूर्व 2001, 2002, 2004, 2011 और 2016 में रिहंद का जलस्तर बढ़ने पर फाटक खुले थे, जिससे बिहार के कई इलाके जलमग्न हुए थे। इस वर्ष भी फाटक खुलने के हालात बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed