फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rihand dam under state control

रिहंद डैम की स्थिति नियंत्रण में 

Sun, 21 Aug 2016 11:37 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sun, 21 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rihand dam under state control
रिहंद डैम, जहां तीसरे दिन रविवार को भी नौ गेट खोलकर रेणु नदी में छोड़ा जाता रहा पानी।
5148 वर्ग किमी कैचमेंट एरिया वाले रिहंद डैम में पानी का बढ़ाव धीरे-धीरे थमने लगा है। रविवार की दोपहर बाद यहां का जलस्तर घटकर 871.2 फीट आ गया। हालांकि अभी भी अधिकतम जलस्तर 870 फीट से यह 1.2 फीट अधिक है। इस कारण लगातार तीसरे दिन नौ फाटक खुले रखकर 75 हजार क्यूसेक पानी बहाया जा रहा है। वहीं ओबरा डैम के भी छह गेट खुले रखकर पचास से साठ हजार फीट पानी छोड़ा जा रहा है। इससे अभी भी सोन नदी में उफान की स्थिति बनी हुई है। उधर, विशेषज्ञों की एक टीम ने शनिवार की देर शाम रिहंद डैम का निरीक्षण भी किया और सारी चीजें दुरुस्त बताईं। 
विज्ञापन


रविवार को रिहंद डैम का जलस्तर नौ फाटक खुले होने तथा बारिश थमने के बावजूद 872.4 फीट तक पहुंच गया था। इसके चलते रिहंद डैम प्रबंधन के साथ  ही लखनऊ मुख्यालय में भी चिंता की स्थिति बनी हुई थी। बारिश थमने के बावजूद जलस्तर में बढ़ाव को देखते हुए विशेषज्ञ अभियंताओं की टीम भेजकर रविवार की देर शाम रिहंद डैम की सुरक्षा भी जंचवाई गई। निरीक्षण के दौरान सब कुछ सही पाया गया है। वहीं रविवार से पानी बढ़ोतरी थमने के साथ जलस्तर में घटाव के सिलसिले ने भी रिहंद प्रबंधन को राहत दी है। 
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता जल विद्युत शैलेश सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। जलस्तर भी घटने लगा है। जैसे ही जलस्तर 870 फीट पर आएगा। फाटकों को बंद  करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल जब तक जलस्तर 870 फीट नहीं आ जाता, तब तक खुले फाटकों के जरिए पानी छोड़े जाने का क्रम जारी रहेगा। बताया कि रिहंद और ओबरा दोनों डैमों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। ओबरा डैम से भी छह गेट खोलकर लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। स्थिति से जिला प्रशासन के साथ ही उच्चाधिकारियों को भी लगातार अवगत कराया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed