फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rihand Dam Three gates opened as water level crossed highest level in Sonbhadra

अलर्ट: सोनभद्र के रिहंद बांध के तीन फाटक 20 दिन बाद फिर खुले, उच्चतम स्तर को पार चुका है बांध का जलस्तर

Wed, 18 Sep 2024 01:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 18 Sep 2024 01:17 PM IST
सार

रिहंद बांध के तीन फाटक फिर से खोल दिए गए हैं। बांध का जलस्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे में पानी निकालने के लिए बांध के 6, 7 और 8 नंबर गेट को 10-10 फीट तक खोला गया है। 

विज्ञापन
Rihand Dam Three gates  opened as water level crossed highest level in Sonbhadra
रिहंद बांध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के पिपरी में स्थित एशिया के विशालतम बांधों में एक रिहंद बांध का जलस्तर अपने उच्चतम स्तर को पार चुका है। ऐसे में बांध के तीन फाटक खोल दिए गए हैं। बांध से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि उच्चतम स्तर तक पहुंचने के बाद ही बांध के फाटक खोले गए हैं। उधर, जलस्तर में वृद्धि के बाद प्रशासन ने सोन नदी के तटवर्ती इलाकों के लिए अलर्ट जारी करते हुए नदी से दूर रहने को कहा है।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार सिंह ने बताया कि बांध का जलस्तर अपने अधिकतम स्तर 872 फीट पर मेंटेन रखना है। अब इस वर्ष मानसून का अंतिम दौर चल रहा है। बुधवार की सुबह बांध का जलस्तर 872.2 फीट पार करने के बाद फाटक खोल दिया गया। फिलहाल बांध के 6,7 व 8 नंबर गेट को 10-10 फीट खोलकर पानी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन




इसके पूर्व मंगलवार की शाम को बांध में पानी का इनफ्लो तेज देखते हुए 871.2 फीट पर पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया था।मंगलवार की शाम 5 बजे बांध के एक फाटक को 10 फीट तक खोल भी दिया गया था परंतु 10 मिनट बाद पुनः बंद कर दिया गया। पानी के घटते दबाव को देखकर सिंचाई विभाग ने फाटक खोलने के निर्णय को रोक दिया था।इसके बाद रात भर में बांध का जलस्तर 871.9 फीट पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल विद्युत उत्पादन निगम के अधिशासी अभियंता शशिकांत राय ने बताया कि बांध पर स्थित छह टरबाइन को चलाकर 300 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है, जिससे 18 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बांध की सुरक्षा की दृष्टि से बांध की अधिकतम जल क्षमता 872 फीट रखी गई है, इसलिए उसके बाद ही बांध के फाटक खोले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed