फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rihand Dam many gate opened in sonbhadra for safe Dam

Sonbhadra News: भारी बारिश से बढ़ा जलस्तर, रिहंद बांध का तीन फाटक खुला; तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा

Wed, 28 Aug 2024 11:09 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 28 Aug 2024 11:09 AM IST
सार

Rihand Dam : भारी बारिश के चलते सोनभद्र जिले का रिहंद बांध पूरी तरह भर गया है। बांध की सुरक्षा के लिए तीन गेट खोलकर पानी निकाला जा रहा है। 

विज्ञापन
Rihand Dam many gate opened in sonbhadra for safe Dam
रिहंद बांध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया के विशालतम बांधों में एक रिहंद बांध के फाटक कई वर्षों के बाद एक बार फिर खुल गए हैं। बांध में लगातार आ रहे पानी को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा एहतियात के तौर पर तीन गेट को बुधवार की सुबह 8 बजे खोल दिया गया। पानी ओबरा डैम में जा रहा है। पानी की आवक बढ़ने से ओबरा डैम के भी तीन फाटक खोले गए। फिलहाल गेट नंबर 4, 6 और 8 खोलकर पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। वहीं तीनों टरबाइन से फुल लोड पर बिजली उत्पादन किया जा रहा है।

विज्ञापन


बांध से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि बांध की सुरक्षा के चलते बांध के फाटक खोले गए हैं, जिसे कुछ समय के बाद फिर बंद कर दिया जाएगा। बांध के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार 869.1 फीट पर है। बांध पर बनी सभी 6 टरबाइनों को फुल लोड पर चलाकर 294 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी किया जा रहा है, जिससे भी बड़ी मात्रा में पानी डिस्चार्ज हो रहा है। 
विज्ञापन


अगस्त माह में हुई झमाझम बारिश के बाद रिहंद बांध का पेट भर गया है। कई वर्षों के बाद बांध में पूरा पानी भरा है। 31 जुलाई तक जहां बांध का जलस्तर 839 फीट ही था, वहीं अगस्त माह में हुई अच्छी बारिश के बाद बांध के जलस्तर 869.1 फीट पर पहुंच गया है। फिलहाल बांध के एक फाटक खोला गया है। जरूरत पड़ने पर ही दूसरे फाटकों को खोला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed