फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rihand Blaster won the final match by defeating Avenger

अवेंजर को हराकर रिहंद ब्लास्टर ने जीता फाइनल मैच

Sun, 07 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rihand Blaster won the final match by defeating Avenger
ेणुकूट। पिपरी स्थित रिहन्द परियोजना के ऑफिसर्स क्लब में आयोजित रिहंद प्रीमियर लीग का फाइनल मैच रिहंद ब्लास्टर एवं अवेंजर के बीच हुआ जिसमे रिहन्द ब्लास्टर ने जीत दर्ज की ।मैच प्रारम्भ होने के पूर्व मुख्य अतिथि के रुप में पधारे रिहन्द जल विद्युत निगम के उप महाप्रबंधक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से बारी बारी परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें और बेहतर करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अधिशासी अभियंता संजय वर्मा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है जब शरीर स्वस्थ रहता है तो काम में मन भी उतने ही अच्छी तरीके से लगता है उन्होंने दोनों टीमों को अपनी शुभकामनाएं दीं ।टॉस जीतकर अवेंजर्स ने रिहंद ब्लास्टर को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया ब्लास्टर की पूरी टीम 11.3 ओवर में कुल 52 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई इसमें ब्लास्टर के राजीव का सबसे अधिक 21 रनों का योगदान रहा जवाब में उतरी अवेंजर की टीम कुल 36 रन ही बना पाई और उसके सारे खिलाड़ी जल्दी जल्दी आउट हो गए।
विज्ञापन

इस मैच में मैन ऑफ द मैच राजीव कुमार, बेस्ट बॉलर अरविंद मौर्या बेस्ट बैट्समैन प्रशांत तिवारी तथा प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट अरविंद रहे। मैच में अंपायर की भूमिका में असीम सिंह, अजीत सक्सेना व स्कोरर की भूमिका में राहुल राज तथा कमेंटेटर की भूमिका में प्रदीप सेन, प्रशांत तिवारी तथा आशीष ने अपनी भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया । इस आयोजन में अधिशासी अभियंता शशिकांत राय, सहायक अभियंता विजय बहादुर, सहायक अभियंता अरविंद कुमार, सहायक अभियंता राजेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।इस अवसर पर लव कुमार चौहान, सुरेंद्र पटेल, सुनील यादव ,इरशाद,विशाल सिंह समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed