फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Revenue hits six crores per month

राजस्व को छह करोड़ प्रतिमाह की चपत

Thu, 10 Sep 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Revenue hits six crores per month
शक्तिनगर/सिंगरौली। यूपी का सस्ता डीजल मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंचने से छह करोड़ प्रतिमाह का राजस्व का घाटा हो रहा है। यह दावा करते हुए डिस्ट्रिक्ट पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन (डीपीडीए) के पदाधिकारियों ने सीएम शिवराज को संबोधित ज्ञापन सिंगरौली डीएम को सौंपा और अवैध कारोबार रोकने की मांग की। ऐसा न होने पर पंप संचालक हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

वैट टैक्स में असमानता एमपी और यूपी के डीजल कीमतों में बड़ा अंतर पैदा कर रहा है। यूपी में एमपी के तुलना में डीजल छह रुपये सस्ता है। यही वजह है कि हाल के महीनों में इसी छह रुपये का अंतर भुनाने के लिए एमपी के कारोबारियों ने पूरी ताकत झोंक दिया। छोटे टैंकरों व पिकअप वाहनों में ड्रम रखकर निर्बाध रूप से रात दिन यूपी का डीजल ढोया जा रहा है। जानकारी यूपी के आपूर्ति विभाग को भी है लेकिन मामला केवल पत्राचार तक सिमट गया। डीपीडीए के पदाधिकारियों का दावा है कि रोजाना करीब एक लाख लीटर डीजल अवैध तरीके से ढोया जा रहा है। इसके चलते मप्र सरकार को प्रतिमाह करीब छह करोड़ रुपये की चपत लग रही है। यूपी से तेल का धंधा चटख होने से सिंगरौली (एमपी) के पेट्रोल पंप संचालकों का धंधा चौपट हो गया है। इसी मसले पर डीपीडीए एकजुट हुआ है। डीपीडीए के संरक्षक अरविंद सिंह चंदेल व अध्यक्ष ने पुष्पराज ने बताया कि दोनों प्रदेशों के डीजल रेट में समानता लाने के साथ तस्करी के जरिए सिंगरौली पहुंच रहे डीजल पर जिम्मेदार गंभीर नहीं हुए तो पखवाड़े भर बाद सिंगरौली के पंप संचालक हड़ताल का रास्ता अख्तियार करेंगे। ज्ञापन सौंपते वक्त एसोसिएशन के मिथिलेश सिंह, विजय नीरत, लल्लन सिंह, पवन साह, बृहस्पति सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed