फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Returned from party late night, found dead in bed morning

Sonebhadra News: देर रात पार्टी से लौटा, सुबह बिस्तर पर मृत मिला युवक

Mon, 03 Apr 2023 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Returned from party late night, found dead in bed morning
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के सिरसाई ग्राम पंचायत के बसही गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में क्लीनिक संचालक की मौत हो गई। वह देर रात पार्टी से घर लौटा और सुबह बिस्तर पर मृत पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थानांतर्गत भीटी गांव निवासी दिनकर भारती (25) पुत्र विनोद भारती घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बसही गांव में किराए के मकान में करीब दो साल से क्लीनिक चलाता था। पास के ही सिरसाई गांव में उसकी बहन का घर है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात वह अपनी बहन के घर पार्टी में गया था। देर रात करीब 10 बजे वह पार्टी से लौटकर क्लीनिक में शटर बंद कर सो गया। मकान मालिक के बेटे ने जब सुबह उसे देर तक सोते देखा तो शटर पीटा, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद वह पीछे के दरवाजे से अंदर गया तो दिनकर बिस्तर पर मृत पड़ा था। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की खबर सुनकर मृतक दिनकर के माता-पिता व परिजन भी मौके पर पहुंचे। सीओ अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय, इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। मृतक दिनकर अविवाहित था और दो भाइयों में बड़ा था। सीओ के मुताबिक शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed