{"_id":"69ff7c0dab8cb84cf4030ad4","slug":"retired-officer-duped-of-rs-23-lakh-on-pretext-of-doubling-money-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-146191-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रुपये दोगुने करने का झांसा देकर रिटायर्ड अधिकारी से 23 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रुपये दोगुने करने का झांसा देकर रिटायर्ड अधिकारी से 23 लाख ठगे
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना के सेवानिवृत्त अधिकारी से ठगों ने फोन पर पैसे दोगुने करने का झांसा देकर कई किश्तों में 23 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस को दिए तहरीर में औड़ीमोड़ के आदर्शनगर निवासी सलीम ने बताया कि 27 मार्च को मेरे नंबर पर अंजान नंबर से फोन आया। कहा गया कि आपका खाता हमारे यहां है, जिसमें आपने 17 हजार रुपये जमा किए हैं, वो अब बढ़कर 19 हजार रुपये हो गए हैं।
अगर इस पैसे को दो से तीन गुना करना चाहते हैं तो कुछ और रुपये लगा दीजिए। बातों में आकर उन्होंने एक खाते में एक लाख रुपये, 30 मार्च को दूसरे खाते में एक लाख रुपये, 31 मार्च को एक लाख रुपये, एक अप्रैल को एक लाख रुपये, दो अप्रैल को 6 लाख रुपये, नौ अप्रैल को 5 लाख रुपये भेजा।
विज्ञापन
25 अप्रैल को बेंगलुरु से फोन कर कहा गया कि आधार कार्ड से गलत काम हुआ है। पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। बचने के लिए उनके बताए गए खाते में 8 लाख रुपये भेज दिया।
इस तरह उन लोगों ने मुझसे कुल 23 लाख रुपये की ठगी की है। इस संबंध में अनपरा थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।