फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Responsibility of the organization to protect the interests of advocates

Sonebhadra News: अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा संगठन का दायित्व

Thu, 12 Sep 2024 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Responsibility of the organization to protect the interests of advocates
सोनभद्र। कर अधिवक्ता संगठन की प्रथम कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को हुआ। चुर्क रोड स्थित बैंक्वेट हाल में नए पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करते हुए अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर (अपील) राज्य कर लक्ष्मी कांत त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि सोनभद्र बार एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम सिंह, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव रहे। उन्होंने अध्यक्ष के पद पर धर्मेंद्र कुमार ओझा, उपाध्यक्ष विमल कुमार तिवारी, महामंत्री शिवाराम सिंह, सह सचिव विकास सिंह कुशवाहा, कोषाध्यक्ष पंकज शेखर, संगठन सचिव आनंद श्रीवास्तव, लेखा परीक्षक गोविंद प्रसाद, प्रवक्ता मकसूद अली व शैलेश देव पांडेय को शपथ दिलाई। नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने को प्रेरित किया। समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीए अखिलेश पांडेय, अरविंद केशरी, सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष सीपी द्विवेदी, नरेंद्र पाठक, विनोद कुमार चौबे आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता बार के संरक्षक विजय शंकर त्रिपाठी व संचालन संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed