{"_id":"5f6a38e08ebc3edde16ef9d3","slug":"residents-annoyed-by-potholes-dug-on-the-road-sonbhadra-news-vns5488005133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर खोदे गए गड्ढों से नाराज रहवासियों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर खोदे गए गड्ढों से नाराज रहवासियों ने किया चक्काजाम
ओबरा में सड़क खोदे जाने का विरोध करते रहवासी
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
ओबरा। स्थानीय तापीय परियोजना कॉलोनी परिसर क्षेत्र के सेक्टर आठ तथा नौ में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन के लिए सड़क पर खोदे गए गड्ढे कॉलोनी वासियों के लिए बरसात में काल साबित हो रही है। सड़क पर खोदे गए गड्ढों के विरोध में मंगलवार को दोपहर दो बजे स्थानीय रहवासियों ने चक्काजाम कर नारेबाजी किया। चक्काजाम होने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस के समझाने पर जाम खुला।
विज्ञापन
चक्काजाम कर रहे लोगों का कहना था कि सोमवार को सेक्टर नौ में पाइप लाइन बिछाए जाने के लिए कार्यदाई संस्था इंजीनियरिंग प्लस ने सड़क को खोदकर मिट्टी को बेतरतीब रख दिया है। बरसात होने पर मिट्टी पूरे सड़क सहित आसपास के क्षेत्रों में बह रही है। धनबाद मंडल रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति सदस्य बृजेश पांडेय का चार पहिया वाहन भी फंस गया और बाइक सवार गिरकर चोटहिल हो रहे है। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर कार्य रुकवा दिया। लोगों ने परियोजना प्रबंधन से मांग किया कि पाइप लाइन का कार्य करा रही फर्म के जिम्मेदारों से सड़क पर खोदकर कर फेंकी गई मिट्टी को साफ कराया जाए। ताकि परियोजना कर्मी व रहवासी दैनिक दिनचर्या की पूर्ति आसानी से कर सकें। अन्यथा की स्थिति में रहवासी आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी परियोजना प्रबंधन की होगी। जाम की सूचना मिलते ही ओबरा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराई, करीब डेढ़ घंटे बाद 3.30 बजे जाम खुला। इस मौके पर विरेश सिंह, सुखनंदन चौरसिया, संजय सिंह चंदेल, दिनेश शुक्ला, नीरज, अरविंद, रोहित, विक्की, मनीष कुमार, विवेक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।