फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Reprimanded for flaws, appreciated for better work

खामियों के लिए फटकार, बेहतर कार्य पर सराहा

Mon, 20 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Reprimanded for flaws, appreciated for better work
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने सोमवार को चतरा ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। विद्यालयों में मिली खामियों को दूर कराने की हिदायत दी तो बेहतर काम पर रामगढ़ प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक की पीठ थपथपाते हुए प्रशस्ति पत्र देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय चतरा पहुंचे। यहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले। पंजीकृत 66 के सापेक्ष 58 बच्चे थे। विद्यालयों में प्रेरणा तालिका लगी थी। साफ-सफाई भी बेहतर मिली। हैंडपंप खराब होने पर डीपीआरओ को रिबोर के लिए निर्देशित किया। प्राथमिक विद्यालय बरईल में मनरेगा के तहत बनाई गई बाउंड्री का कार्य समाप्ति तिथि अंकित न होने पर बीडीओ को संबंधित सेक्रेट्री से स्पष्टीकरण मांगने को कहा। यहां भी विद्यालय साफ-सुथरा और व्यवस्थित पाया गया। अंग्रेजी माध्यम से संचालित प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. दिनेश कुमार अवकाश पर थे। स्मार्ट क्लास में डिजिटल स्मार्ट बोर्ड पर शिक्षक राजन जायसवाल छात्रों को पढ़ा रहे थे। इसकी प्रशंसा करते हुए शिक्षक को प्रशस्ति पत्र देने का निर्देश बीएसए को दिया। इसी परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहा। प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में 2 अध्यापक तैनात हैं। इसमें सहायक अध्यापक रत्नेश त्रिपाठी को निर्चाचन कार्यालय से संबद्ध बताया गया, जबकि संगीता अवकाश पर थीं। मझगवां के शिक्षामित्र रामनरेश को इस विद्यालय पर संबद्ध किया गया था। कम से कम एक अध्यापक की उपस्थिति विद्यालय पर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश के बावजूद यहां सभी शिक्षकों के न होने पर बीएसए और बीईओ से तीन दिन में जवाब तलब किया। निरीक्षण के दौरान डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, पीडी आरएस मौर्य, बीएसए हरिवंश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

नदारद रहा वार्ड ब्वाय, होगी कार्रवाई
चतरा ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा (तियरा) सीडीओ ने सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रोहित सिंह, डॉ. मुकेश प्रजापति, डॉ. बुबई ज्वादार उपस्थित मिले। कुल 12 नियमित कर्मचारियों में से 11 की उपस्थिति थी। वार्ड ब्वाय गोपाल बिना सूचना के अनुपस्थित रहा। कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेजने का निर्देश दिया। सीडीओ ने ओपीडी, दवा भंडार कक्ष, इमरजेंसी, एंबुलेंस सेवा का भी जायजा लिया। पीएचसी की बाउंड्री न होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद सीडीओ ने राजकीय पशु चिकित्सालय चतरा का भी निरीक्षण किया गया। वृहद गो शाला मऊ का निर्माण शीघ्र पूरा कराकर संचालन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खर्च हो गए 76 हजार, मौके पर कोई काम नहीं
सीडीओ ने विकास खंड में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बीडीओ से की। ब्लाक कार्यालय से सटे पुराने हाट बाजार के परिसर में खेल मैदान के कार्य के निरीक्षण के दौरान मौके पर कोई कार्य नहीं होता मिला। बीडीओ ने बताया कि यह कार्य 2020-21 में स्वीकृत है। इस कार्य का प्राक्कलन 3.56 लाख रुपये है, जिस पर 76340 रुपये व्यय किया गया है, मगर मौके पर मनरेगा के अंतर्गत कार्य का कोई बोर्ड नहीं मिला और न ही कोई कार्य होना प्रतीत हुआ। एपीओ भी कोई अभिलेख नहीं पेश कर सके। सीडीओ ने इस पर एपीओ सहित संबंधित कार्य प्रभारी से स्पष्टीकरण प्राप्त कर तीन दिन में आख्या प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed