{"_id":"5d72a2da8ebc3e014c4b4bbc","slug":"report-sonbhadra-news-vns4822005196","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली हमले मारे गए लोगों की रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सली हमले मारे गए लोगों की रिपोर्ट तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। पड़ोसी राज्यों के बार्डरों पर नक्सली गतिविधियां तेज हो गई है। इसका इनपुट मिलने के बाद शासन ने पुलिस प्रशासन सेे जिले में अब तक हुए नक्सली हमले एवं इसमें में मारे गए लोगों, नक्सली गतिवधियों में शामिल संदिग्धों समेत अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट तलब किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानेवार नक्सली हमले में मारे गए पुलिस कर्मी, नक्सली व आम लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
जिले से सटे छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में नक्सली वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम कर दिया है। केंद्रीय पुलिस बल के साथ राज्यों की पुलिस नक्सलियों की सफाया करने के लिए अभियान चला रही है। पूर्व की भांति पड़ोसी राज्यों की पुलिस से बचने के लिए नक्सली जिले की सीमावर्ती इलाकों में पनाह लेने की फिराक में है। लेकिन जिले की पुलिस की सक्रियता से उनकी मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। इसका इनपुट मिलने पर शासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सूत्रों की मानें तो शासन स्तर से जिले में अब तक कितनी नक्सली घटनाएं हुई, नक्सलियों द्वारा कितने बार सुरक्षाबलों पर हमला किया गया, कितनी बार पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई, इसमें मारे गए नक्सलियों, सुरक्षा कर्मियों, मुखबिरों, आम नागरिकों की संख्या, गिरफ्तार नक्सलियों की संख्या, आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या, नक्सलियों से बरामद अस्त्र-शस्त्र का विवरण, नक्सली हमले में मारे गए नक्सली, पुलसकर्मी समेत अन्य लोगों का नाम-पता समेत अन्य बिंदुओं की जानकारी मांगी है। एसपी के निर्देश पर सभी थाना/चौकी प्रभारियों मांगें गए बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं।