फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Renukoot hundred kmph trains ran from Chopan

चोपन से रेणुकूट सौ किमी की रफ्तार से दौड़ीं ट्रेनें

Thu, 05 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Thu, 05 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
पूर्व-मध्य रेलवे के चोपन-सिंगरौली और चोपन-गढ़वा रूट पर दौड़ने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी जल्द ही बीते दिनों की बात होगी। इसके लिए रेलवे लाइनों, ट्रैकों को दुरुस्त कर ट्रेनों की गति सीमा बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


चोपन-रेणुकूट के बीच सौ किमी गति से ट्रेनें दौड़ने भी लगी हैं। अब तक यहां अधिकतम गति सीमा 75 किमी थी। इसी तरह लूप प्रथम (स्टेशनों पर एक ट्रेन की दशा में दूसरी साइड लाइन से गुजरने पर) लाइन की भी गति सीमा बढ़ाकर तीस किमी कर दी गई है। 
विज्ञापन


ऊर्जांचल से सीधा जुड़ाव रखने वाली सिंगरौली-वाराणसी इंटर सिटी एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का देरी से संचालन लंबे समय से यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है, लेकिन चोपन-रेणुकूट के बीच की गति सीमा 75 से बढ़कर सौ किमी प्रति घंटा होने के बाद ट्रेनें भी काफी हद तक नियमित हो गई हैं। इसको देखते हुए चोपन-गढ़वा और चोपन-सिंगरौली के शेष हिस्सों के भी ट्रैकों को दुरुस्त कर गति सीमा बढ़ाने का काम तेज कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रूट पर गति सीमा 110 से 120 किमी तक करने की योजना है। उधर, डीटीएम चोपन विश्वरंजन ने भी इस बात को स्वीकार किया। बताया कि इसका ट्रायल कई दिनों से हो रहा है। परिणाम भी बेहतर    आया है। अब आधिकारिक निर्देश का इंतजार किया जा रहा है ताकि गति सीमा से जुड़े काम को और आगे बढ़ाया जा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed