फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Relief due to rain, farmers face blossomed

झमाझम बारिश से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

Mon, 17 Aug 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Relief due to rain, farmers face blossomed
सोनभद्र। सोमवार की शाम को जिले में चौतरफा हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि झमाझम बारिश से सूख रही धान की फसल के लिए संजीवनी साबित होगी। बता दें कि जिले में करीब बीस दिनों से अच्छी बारिश नहीं हुई है। राबट्र्सगंज, चतरा, और घोरावल ब्लॉक के कुछ इलाकों के किसान धंधरौल और नगवां बांध से पानी छोड़े जाने पर फसल की सिंचाई कर लिए थे, लेकिन प्रकृति के भरोसे धान की खेती किए किसान बेबस थे। किसान वैकल्पिक व्यवस्था कर धान की सिंचाई कर रहे थे। सोमवार की शाम को करीब पौने एक घंटे हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। राबट्र्सगंज के किसान ओमप्रकाश, अनूप, विजय आदि का कहना है कि बारिश होने से किसानों को काफी राहत मिली है। दक्षिणांचल में धान के साथ मक्का, तिल, अरहर की खेती किए किसानों के लिए भी राहत भरी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed