{"_id":"63470a831135dc46826cf17d","slug":"relationship-on-pretext-of-marriage-ran-away-after-having-a-daughter-sonbhadra-news-vns6787446145","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, बेटी होने पर छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, बेटी होने पर छोड़कर भागा
विज्ञापन
आदिवासी युवती को काम दिलाने के बहाने एक युवक हिमाचल प्रदेश ले गया। वहां शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए और बेटी पैदा होने के बाद एक किराए के मकान में छोड़कर फरार हो गया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि वह सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। दुद्धी के मनबसा निवासी दीपक पटेल उसके संपर्क में आया और प्राइवेट कंपनी में काम दिलाने का हवाला देकर हिमाचल प्रदेश ले गया। वहां काम मिलने के बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब वह गर्भवती हुई तो उसे मधुपुर ले आया और यहां एक किराए के कमरे में रहने लगा।
काफी दिनों बाद भी शादी न करने पर जब उसने इसके लिए दबाव बनाया तो आरोपी उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर अपने घर चला गया। इसके बाद से ही उसका पता नहीं है। पुलिस में सुनवाई न होने पर उसने राज्य महिला आयोग से गुहार लगाई। बुधवार को पुलिस ने आरोपी दीपक पटेल के विरुद्ध केस दर्ज किया।