फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Reiterated resolve to fulfill Bapu's dreams

Sonebhadra News: बापू के सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया

Thu, 30 Jan 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Reiterated resolve to fulfill Bapu's dreams
सोनभद्र/घोरावल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विभिन्न संगठनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम बद्रीनाथ सिंह की मौजूदगी में अधिकारियों-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। स्वतंत्रता आंदोलन में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन किया। इस मौके पर एडीएम नमामि गंगे रोहित यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी इंद्रभान सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला महामंत्री निगम मिश्रा की अध्यक्षता में कचहरी परिसर में गोष्ठी हुई। निगम मिश्रा ने कहा कि गांधी जी ने देश की आजादी के लिए सत्य और अहिंसा का रास्ता चुना। देश में गरीबी को देखते हुए एक लंगोटी पहनकर बहुत बड़ा जन आंदोलन चलाया। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान करो या मरो का नारा देते हुए देशवासियों को ललकारा, जिसका प्रतिफल आजादी के रूप में हमें मिला। इस दौरान दिनेश धर द्विवेदी, मोहम्मद सलीम कुरैशी, आशीष शुक्ला, श्याम किशोर यादव, धर्मेश चौहान, रामानंद पांडेय, बंशीधर देव पांडेय, चंद किशोर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल बियार पार्क में मनाया गया। मंगल बियार सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहन लाल बियार ने समाज में कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कहा कि हमें शिक्षा पर ध्यान देना होगा, जिससे हमारे देश में निचले स्तर पर काफी सुधार हो। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से फरवरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर सीताराम, तपेश्वर, उमेश कुमार, फागू मौर्य, भगवंती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed