फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Registry of lands reduced in corona crisis

कोरोना संकट में घट गई जमीनों की रजिस्ट्री

Wed, 17 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Registry of lands reduced in corona crisis
सोनभद्र/घोरावल/दुद्धी। प्रदेश में सर्वाधिक राजस्व देने वाले विभागों में शुमार स्टांप निबंधन विभाग इस समय मंदी की चपेट में है। कोरोना में जमीनों का सौदा व रजिस्ट्री पहले की अपेक्षा कम हो रही। लाकडाउन के पूर्व प्रतिदिन करीब 40 से 45 रजिस्ट्री होती थी जिससे करीब 10 लाख रुपये राजस्व प्राप्त होता था लेकिन अब रजिस्ट्री की संख्या घटकर 25 से 30 रह गई है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज तहसील के उप निबंधक नीरज पांडेय ने बताया कि पहले प्रतिदिन 25 से 30 रजिस्ट्री होती थी जो अब घटकर 15 से 17 हो गई है। इससे राजस्व में भी भारी कमी आई है। घोरावल तहसील के उपनिबंधक धीरेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि लॉक डाउन के पूर्व सामान्य तौर पर प्रतिदिन 7 से 10 तक रजिस्ट्री की जाती थी। 16 अप्रैल से यहां रजिस्ट्री शुरू हुई है। लेकिन पूरे अप्रैल माह में जमीन की सिर्फ एक रजिस्ट्री हुई है। मई महीने में भी रजिस्ट्री का काम धीमा रहा और कुल मिलाकर करीब 100 रजिस्ट्री हुई है। जून महीने में रजिस्ट्री में कुछ तेजी आई और 1 जून से लेकर अब तक प्रतिदिन करीब 7 से 8 रजिस्ट्री हुई। इस जून में अब तक करीब सवा सौ रजिस्ट्री हुई है। तहसील कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग और बचाव के सारे प्रबंध किए गए हैं। रजिस्ट्री के जरूरत के हिसाब से एक बार में सीमित लोगों को 4 से 6 लोगों को बुलाया जाता है। कार्यालय के बाहर साबुन से हांथ धुलवाने के क्रेता व विक्रेता को बुलाया जाता है। मशीन के जरिए पूरे कार्यालय को सैनिटाइज किया जाता है।
विज्ञापन

उधर दुद्धी तहसील के उप निबंधक आलोक सिंह ने बताया कि मार्च में लाकडाउन के बाद जमीन रजिस्ट्री से 25 लाख 54 हजार राजस्व मिला। अप्रैल में एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई है। मई में यह घटकर 22 लाख 56 हजार राजस्व हुआ, फिर जून में अब तक 25 लाख 54 हजार रुपये राजस्व मिला है। बताया कि रजिस्ट्री के लिए सोशल डिस्टेंस, मॉस्क, सैनिटाइजर आदि गाइड लाइन का पूरा पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed