फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Real brother arrested with 70 liters of illicit liquor

70 लीटर अवैध शराब के साथ सगे भाई गिरफ्तार

Wed, 02 Jun 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Real brother arrested with 70 liters of illicit liquor
सोनभद्र। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के गौरही गांव में मंगलवार को फोर्स ने छापा की कार्रवाई कर शराब बनाने के उपकरण के साथ सगे दो भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर 70 लीटर शराब बरामद की गई है। आरोपियों के ख्रिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। बुधवार को भी पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश डाला। अलीगढ़ में जहरीली शराब का सेवन करने से दर्जनों लोगों की हुई मौत के बाद से जिले में भी पुलिस ने अवैध ढंग से शराब बनाकर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी थाना प्रभारियों के अलावा स्वाट और एसओजी टीम को भी अवैध शराब के कारोबारियों के ख्रिलाफ कार्रवाई करने के लिए लगा दिया है। मंगलवार को शाम को सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के गौरही गांव में फोर्स के साथ स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी और एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव ने छापा मारकर अवैध तरीके से शराब बनाने के उपकरण के साथ दो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चौकी सुकृत के प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए गौरही गांव निवासी बाबू नंदन चौहान व चंदन चौहान के कब्जे से उपकरण व 70 लीटर शराब बरामद की गई है। कोतवाल अविनाश चंद्र सिंन्हा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नकली शराब बनाकर बेचने के आरोप में केस दर्ज कर चालान का दिया गया। बुधवार को भी पुलिस ने लोढ़ी, उरमौरा समेत अन्य जगहों पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed