फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ravijit Singh president, Shashi becomes general minister

रविजीत सिंह अध्यक्ष, शशि बने महामंत्री

Tue, 07 Jan 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ravijit Singh president, Shashi becomes general minister
अनपरा। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन औड़ी मोड़ की बैठक सुभाष आटो मोबाइल औड़ी मोड़ पर सोमवार को संपन्न हुई। जिसमें रविजीत सिंह कंग को अध्यक्ष, शशि चंद्र यादव को महामंत्री व रतन कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा के पश्चात गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें सर्वसम्मति से रविजीत सिंह कंग को अध्यक्ष, शशि चंद्र यादव को महामंत्री तथा रतन कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष सहित कृष्ण कुमार चौरसिया को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। व्यापारियों ने मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, प्रकाश यादव, भोलानाथ होजरी, डाक्टर मधूसुदन, मिथिलेश सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, संतोष कुमार गुप्ता, विजय पांडेय, सद्दाम, विजय मल गिरी सहित जिला महामंत्री मृत्युंजय केशरी, जिला कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल व चुनाव पर्यवेक्षक प्रबुद्ध कुमार चौबे सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के चुनाव पर उठाया सवाल
अनपरा। औड़ी मोड, काशी मोड़ गेट नंबर दो के व्यापारियों ने औड़ी व्यापार मंडल के चुनाव पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि वह इस मनोनीत चुनाव को नहीं मानते है। यह चुनाव उनके ऊपर थोपा जा रहा है जो सरासर गलत है लोगों ने औड़ी में नारेबाजी कर इसका विरोध किया कहा कि वोटिंग से पदाधिकारियों को चुना जाना चाहिए। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता के दुव्र्यवहार से व्यापारियों में काफी नाराजगी है। इस अवसर पर डॉ. जी एन केशरी, दिनेश पांडेय, विनोद गुप्ता, इंद्र लाल कुशवाह, नंदी जैन, जोगेंद्र कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed