फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rapid Prototyping Lab launched in NCL

एनसीएल में रैपिड प्रोटोटाइप लैब का शुभारंभ

Fri, 09 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rapid Prototyping Lab launched in NCL
शक्तिनगर। सीएमडी एनसीएल प्रभात कुमार सिन्हा ने एनसीएल मुख्यालय स्थित रैपिड प्रोटोटाइप लैब का शुक्रवार को उद्घाटन किया। इस लैब में खनन, कृषि, सुरक्षा व पर्यावरण क्षेत्र से संबंधित नई तकनीकी व नए उत्पादों को तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सीएमडी एनसीएल ने कार्यकारी निदेशक मंडल व मुख्य सतर्कता अधिकारी की उपस्थिति में लैब में थ्रीडी प्रिंटर का संचालन देखा। एनसीएल-आईआईटी बीएचयू इनक्यूबेशन सेंटर के साथ चल रही गतिविधियों के तहत स्थापित किए जा रहे ड्रोन सेट-अप का भी निरीक्षण किया। एनसीएल की आरएंडडी टीम थ्रीडी प्रिंटर की मदद से आवश्यक और दुर्लभ स्पेयर पार्ट्स को त्वरित रूप से थ्रीडी प्रिंट करने की दिशा में कार्य कर रही है। थ्रीडी प्रिंटर एक रैपिड प्रोटोटाइप मशीन है जो कंप्यूटर में डिजाइन किए गए थ्रीडी मॉडल ऑब्जेक्ट को उसके वास्तविक स्वरूप में प्रिंट करने में सक्षम होगी। एनसीएल के निदेशक बिमलेंदु कुमार, डॉ. अनिंद्य सिन्हा,आरएन दुबे व एसएस सिन्हा, मुख्य सतर्कता अधिकारी एके श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन

शोध अनुसंधान को मिलेगी नई दिशा
शक्तिनगर। एनसीएल में शोध एवं अनुसंधान को नई दिशा देने के लिए इस लैब की स्थापना की गई है। इस प्रयोगशाला की स्थापना नवाचारों और नई तकनीकी कल्पनाओं को मूर्त रूप देते हुए खनन और गैर खनन क्षेत्र के लिए उपयोगी इंजीनियरिंग उत्पाद तैयार करने के लिए की गई है जो कि बदलते समय के साथ भविष्य में बेहद अहम साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed