{"_id":"5fb6af158ebc3e9bff7e2128","slug":"rani-laxmibai-remembered-on-her-birth-anniversary-sonbhadra-news-vns559041150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर रानी लक्ष्मीबाई को किया याद, कहा-उनकी शौर्य गाथा देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर रानी लक्ष्मीबाई को किया याद, कहा-उनकी शौर्य गाथा देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक आवास पर बृहस्पतिवार को रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
पुष्पा सिंह ने रानी लक्ष्मीबाई को याद करते हुए कहा कि उनकी शौर्य गाथा हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगी। कहा कि वीरांगना लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी के अस्सी घाट के पास हुआ था। उनके पिता का नाम मोरोपंत और मां का नाम भागीरथीबाई था। रानी लक्ष्मीबाई के बचपन का नाम मणिकर्णिका था। 14 साल की उम्र में उनकी शादी झांसी के राजा गंगाधर राव से हुई थी। रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी बहादुरी से झांसी के किले पर कब्जा जमाने की कोशिश करने वाले अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। मंजू गिरी, अंशू अग्रहरि, कोमल पांडेय, गीता सिंह, नीति सिंह, संगीता पाठक, रूबी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
ओबरा। स्थानीय कार्यालय में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु की अध्यक्षता में मनाई गई। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लेकर रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। दयालु ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई महिलाओं के लिए प्रेणास्रोत हैं, जिन्हें आदर्श मानकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लेकर समाज को एक नई दिशा प्रदान करेंगी। महताब आलम, कृष्ण कुमार शर्मा, कायदे आजम, महेश अग्रहरि, शिबू खान आदि लोग मौजूद रहे।