फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ramlila begins in Dudhi with the staging of 'Narad Moh'.

Sonebhadra News: नारद मोह के मंचन के साथ दुद्धी में शुरू हुई रामलीला

Wed, 07 Oct 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ramlila begins in Dudhi with the staging of 'Narad Moh'.
दुद्धी में रामलीला मंच पर आरती करते मुख्य अतिथि-संवाद
दुद्धी। तहसील परिसर में सोमवार की देर शाम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। सबसे पहले मुकुट पूजन किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता और विशिष्ट अतिथि सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। अतिथियों ने फीता काटकर रामलीला मंचन का औपचारिक शुभारंभ किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कन्हैया अग्रहरि और सचिव सुरेंद्र गुप्ता ने अतिथियों को रामचरितमानस की प्रति और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कस्बे में रामलीला मंचन की परंपरा से जुड़े बुजुर्गों को भी माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कमलेश मोहन ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया और आयोजन समिति व कलाकारों को शुभकामनाएं दीं। सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने भी भगवान श्रीराम और हनुमान जी से जुड़े प्रसंगों का उल्लेख किया। इसके बाद भगवान विष्णु की झांकी के दर्शन और आरती हुई। कार्यक्रम में नारद मोह लीला का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान देवनारायण जायसवाल, रामलोचन तिवारी, राजेंद्र श्रीवास्तव, रामेश्वर राय, रविंद्र जायसवाल, कमलेश कमल, दीपक शाह, अमरनाथ जायसवाल, दिनेश आढ़ती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed