फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ram mandir

मंदिर निर्माण के लिए कल घरों में दीप जलाकर मनाएंगे दीपावली

Mon, 03 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
सोनभद्र। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में जिले के भाजपा व इसके फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता अयोध्या जाने की बजाय घरों में ही दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएंगे। हालांकि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ धर्म जागरण कार्य से जुड़े काशी प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी दो लोगों सत्य प्रताप व ज्ञान शरण के साथ 31 जुलाई को ही अयोध्या पहुंच गए हैं। अयोध्या में पांच अगस्त को भूमि पूजन के साथ ही बहुप्रतीक्षित राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को अयोध्या पहुंच रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन को लेकर जिले के भाजपा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व इनके फ्रंटल संगठनों से जुड़े लोगों में खासा उत्साह है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे का कहना है कि कोरोना के लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए कार्यकर्ताओं को पांच अगस्त को घरों में रहकर ही दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया गया है। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए ही कार्यकर्ताओं को राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में अयोध्या जाने की बजाय घरों में ही रहकर दीपोत्सव मनाने को कहा गया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के धर्म जागरण कार्य से जुड़े काशी प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में वह दो लोगों सत्य प्रताप व ज्ञान शरण के साथ 31 जुलाई को अयोध्या पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed