सोनभद्र। जिले में रक्षाबंधन के पर्व पर सोमवार को पुलिस की ओर से रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राबर्ट्र्सगंज के बढ़ौली चौक पर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने लोगों को रक्षा सूत्र बांध कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों को रक्षा सूत्र बाधकर उनकी रक्षा करने का लिया संकल्प। यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और दो पहिया बाइक समेत अन्य वाह चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग करें। वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क को पार करें। एएसपी ओपी सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल अंजनी कुमार राय, यातायात प्रभारी बागिश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। उधर जुगैल में थानाध्यक्ष विनोद सिंह दलबल के साथ ग्रामीणों को रक्षासूत्र बांध कर यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। शाहगंज में थानाध्यक्ष भूवनेश्वर पांडेय, घोरावल में कोतवाल बृजेश सिंह, पन्नूगंज में थानाध्यक्ष महेंद्र पांडेय, चोपन में एसओ नवीन तिवारी, ओबरा में थानाध्यक्ष शैलेश राय, शक्तिनगर में थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा, म्योरपुर में एसओ अजय सिंह, अनपरा में थाना इंचार्ज विजय प्रताप सिंह ने लोगों को रक्षा सूत्र बांध कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने और सड़कों पर चलने की बात कहीं। खलियारी: रायपुर थाना परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज ने मेधावी छात्राओं को साइकिल, सोलर लैंप देकर आशीर्वाद दिया। क्षेत्र के गरीब आठ मेधावी छात्राओं को साइकिल और 17 छात्राओं के माताओ को सोलर लैम्प देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।। उधर सरईगाढ चौकी परिसर में भी रक्षा बंधन के अवसर प्रमोद कुमार यादव ने गरीब सात बेटियों को सूट का कपङा और उनके परिजनो को साङ़ी, धोती और लुंगी देकर उनका उत्साह बढ़ाया।