फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rajput Karni Sena staged a sit-in protest at Ramlila Maidan against the comments on Rana Sanga

Sonebhadra News : राणा सांगा पर टिप्पणी के विरोध में राजपूत करणी सेना ने रामलीला मैदान में दिया धरना

Sat, 05 Apr 2025 05:00 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 05 Apr 2025 05:00 PM IST
सार

शूरवीरों का अपमान, नहीं सहेगा राजपूत समाज। राणा सांगा पर टिप्पणी के विरोध शांत होता नहीं दिखाई दे रहा।राजपूत करणी सेना ने धरना देकर आक्रोश प्रकट किया और सपा सांसद पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Rajput Karni Sena staged a sit-in protest at Ramlila Maidan against the comments on Rana Sanga
ज्ञापन देते करणी सेना के सदस्य - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 सपा सांसद रामजी लाल सुमन की महाराणा सांगा पर टिप्पणी को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना रेणुकूट व सोनभद्र इकाई ने रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में धरना दिया। ज्ञापन के जरिए सपा सांसद पर केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि सपा सांसद की टिप्पणी न सिर्फ घोर आपत्तिजनक है, बल्कि यह राजपूतों के गौरवशाली इतिहास का अपमान है। इससे संपूर्ण हिंदू समाज और देशभक्तों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। सांसद के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाय, ताकि यह मिसाल बने और कोई भी अपने निहित स्वार्थ के लिए भारतीय इतिहास के शूरवीरों का अपमान न कर सके।
विज्ञापन


प्रदर्शन में विंध्याचल मंडल के अध्यक्ष मुन्ना सिंह, संतोष सिंह, डॉ. गोपाल सिंह, आलोक चौबे, पूर्व विधायक तीर्थराज, राम नारायण सिंह, विकास सिंह, संतोष सिंह, प्रमोद सिंह, रोहित सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed