{"_id":"62aea67c4f5910774f23f025","slug":"rajkiya-engineering-college-churk-sonbhadra-hostel-warden-accused-for-beats-up-students-demand-action","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में वार्डेन ने छात्रों को पीटा, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में वार्डेन ने छात्रों को पीटा, कार्रवाई की मांग
Sun, 19 Jun 2022 10:00 AM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:00 AM IST
सार
सोनभद्र के चुर्क स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने रविवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। हॉस्टल वार्डेन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
एसडीएम को पत्रक सौंपते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र के चुर्क स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बीती रात को छात्रों की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना से नाराज छात्रों ने रविवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। पिटाई करने वाले वार्डेन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम के समझाने पर नाराज छात्र कॉलेज वापस लौट गए।
विज्ञापन
रविवार सुबह छह बजे राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क के कई छात्र उत्पीड़न के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल करीब चार किमी दूर स्थित कलेक्ट्रेट लोढ़ी पहुंचे। छात्रों ने बताया कि शनिवार रात दो बजे वार्डेन और उसके दो सहयोगियों ने हॉस्टल में द्वितीय वर्ष के छात्रों के साथ गालीगलौज की। डंडों और बैडमिंटन की छड़ से मारा। पिटाई से दो छात्रों को गंभीर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
मेस में भोजन की शिकायत करने पर हॉस्टल से भगा देने और इंटरनल एग्जाम में फेल करने की धमकी दी है। आरोप लगाया कि खाने की गुणवत्ता सुधारने के लिए कई बार मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। साफ-सफाई के लिए भी कोई कर्मचारी नहीं है। शिकायत करने पर हॉस्टल से निष्कासित करने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
उधर, मामले की जानकारी होते ही फोर्स के साथ सदर एसडीएम राजेश कुमार सिंह और सीओ राजकुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। नाराज छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। छात्रों ने एसडीएम को डीएम के नाम मांग पत्र सौंपा। एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों के मांग पत्र की जांच की जाएगी। आरोप सही मिलने पर उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।