फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rajiv Gandhi Student Jan Sandesh Yatra out in Nai Bazar

नई बाजार में निकली राजीव गांधी छात्र जन संदेश यात्रा

Sat, 26 Jun 2021 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Student Jan Sandesh Yatra out in Nai Bazar
सोनभद्र। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की ओर से शनिवार को राबर्ट्सगंज विधान सभा क्षेत्र के नई बाजार में राजीव गांधी छात्र जन संदेश यात्रा निकाली गई। संगठन के नीतियों के बारें में लोगों को जानकारी दी गई। इससे पहले मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक विवेक सिंह पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। राजीव गांधी छात्र जन संदेश यात्रा नई बाजार में निकाला गया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताआें ने नशा मुक्ति, बेरोजगारी, तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग की। इसके साथ ही छात्रों को छात्रवृत्ति दिए जाने तथा कांग्रेस के किये गए कार्यो को आम जनमानस तक पहुंचाने की शुरूआत की गई। राष्ट्रीय संयोजक विवेक सिंह पटेल ने कहा कि छात्रों ने राजीव गांधी जनसंदेश यात्रा के माध्यम से गांव-गांव तक जाकर नशा मुक्ति अभियान के साथ और मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कांग्रेस के किए गए कार्यों को जनता के बीच जाकर बताया जा रहा है और तीनों काला कानून वापसी को लेकर सांकेतिक रूप से चक्का जाम किया गया। जनता विरोधी सरकार की नियत सामने आ चुकी है। महंगाई चरम पर है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सोनू ने कहा कि छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं दी जा रही है। सरकार बिना कोरोना टीका लगवाएं परीक्षा कराना चाहती हैं जिसका हम विरोध करते हैं। बिना टीका लगवाए परीक्षार्थी परीक्षा देंगे तो उनकी जान जोखिम में है। सेवादल यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष राधेश्याम चिंटू व एनएसयूआई अनुशासन समिति अध्यक्ष अभिनेश मौर्या ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष संदीप मौर्य, गणेश विश्वकर्मा, जिलामहासचिव आशीष कश्यप, जिला महासचिव विनय गौड़, जिला सचिव रामाज्ञा तिवारी, आकाश गौतम व सत्यम पांडेय, निसार, मोहन गुप्ता खान, सूर्य प्रताप, घनश्याम, मनीष, राकेश, पंकज, धनंजय, राज दीपक आदि उपस्थित रहे। संचालन अभिषेक पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed