फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rajiv Gandhi laid the foundation stone of 21st century India

Sonebhadra News: राजीव गांधी ने रखी 21वीं सदी के भारत की आधारशिला

Tue, 20 Aug 2024 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi laid the foundation stone of 21st century India
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मंगलवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय पर सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों ने पूर्व पीएम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा की। उधर, यूथ कांग्रेस ने पौधरोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

गोष्ठी में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि राजीव गांधी में देश के समुचित विकास के लिए 21वीं सदी के भारत की सोच थी। उसी क्रम में कम्प्यूटरीकरण, तकनीकी विकास, और ग्रामीण क्षेत्रों के संपूर्ण विकास के लिए पंचायतीराज व्यवस्था सहित कई क्रांतिकारी कदम उठाए।
विज्ञापन

उनके नेतृत्व में देश ने उल्लेखनीय विकास किया। कार्यकर्ताओं को उनसे प्रेरणा लेते हुए अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आगे आना होगा। गोष्ठी में उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, फरीद अहमद, शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, गोपाल स्वरूप पाठक, आशुतोष दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed