फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rajdhani Express will stop at Sonbhadra station from 6

Sonebhadra News: राजधानी एक्सप्रेस का सोनभद्र स्टेशन पर छह से होगा ठहराव

Wed, 02 Oct 2024 03:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Rajdhani Express will stop at Sonbhadra station from 6
नई दिल्ली से चलकर रांची तक जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव छह अक्तूबर से सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर शुरू होगा। राजधानी के ठहराव के लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन की तरफ से समय निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की तरफ से जारी समय सारिणी के अनुसार गाड़ी संख्या 12454 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव छह अक्तूबर से सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर शुरू होगा।
विज्ञापन

राजधानी पांच अक्तूबर को नई दिल्ली से चलेगी और रात 1.38 बजे (छह अक्तूबर को) सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद आगे रवाना होगी। रात 12 बजे के बाद दिन बदल जाने के कारण छह अक्तूबर से ठहराव माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रांची से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12453 राजधानी एक्सप्रेस छह अक्तूबर को रांची से संचालित होगी, जो रात में 12.48 बजे (सात अक्तूबर को) सोनभद्र रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

क्षेत्रीय रेल सलाहकार समिति उत्तर मध्य रेलवे के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने बताया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने सप्ताह में तीन दिन चोपन-चुनार रेलमार्ग पर राजधानी एक्सप्रेस का संचालन किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed