फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rain slowed down the speed waterlogging on the highway

Sonbhadra News: बारिश ने रोकी रफ्तार, हाइवे पर जलजमाव, लगी वाहनो की कतार, फिसलन से कोल परिवहन प्रभावित

Wed, 25 Jun 2025 05:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 25 Jun 2025 05:10 PM IST
सार

बारिश ने मौसम को राहत दी लेकिन यातायात व्यवस्था प्रभावित दिखी। जलजमाव से हाइवे पर वाहनों की कतार लग गई इसके साथ ही कोल परिवहन प्रभावित दिखाई दिया।
 

विज्ञापन
Rain slowed down the speed waterlogging on the highway
जलजमाव से बढ़ी परेशानी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शक्तिनगर क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी रहने का असर कई जगहों पर दिखाई पड़ा। बुधवार सुबह शक्तिनगर-वाराणसी हाइवे पर रेलवे ब्रिज के नीचे हुए जलजमाव में कई छोटे वाहन फंस गए। इसके बाद छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगातार बरसात से एनसीएल की कई कोयला खदानों में फिसलन बढ़ गई, इसका असर कोयला परिवहन पर दिखा।

विज्ञापन


हाइवे पर राजकिशन रहवासी क्षेत्र के करीब बने रेलवे ब्रिज के नीचे पानी जमा हो गया। इसमें उतरे कई छोटे वाहन फंस गए। इसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। पानी कम हुआ तब वाहन धीरे धीरे निकलना शुरू किए। पिछले सप्ताह इसी स्थान पर रोडवेज बस सहित कई वाहन जलजमाव में फंस गए थे।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व जल निकासी की व्यवस्था बनाने की कोशिश जरूर की गई लेकिन बुधवार को पुनः जलप्लावन की स्थिति ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया। खड़िया से कोटा होते हुए शक्तिनगर को गए वैकल्पिक मार्ग की दशा पहले से खराब है। ऐसे में लोगों को आवागमन को लेकर दोहरी मार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन





बारिश के चलते एनसीएल की खड़िया, दुद्धीचुआ, झिंगुरदा सहित अन्य खदानों में फिसलन बढ़ गई। इसके कारण ट्रक ट्रेलरों का परिचालन प्रभावित रहा और असर कोयला परिवहन पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed