फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Railway foot over bridge facility will be available from next month

Sonebhadra News: अगले माह से मिलने लगेगी रेलवे फुटओवर ब्रिज की सुविधा

Mon, 17 Jun 2024 03:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Railway foot over bridge facility will be available from next month
अनपरा रेलवे स्टेशन पर बन रहे फुटओवर ब्रिज का काम तेजी से चल रहा है। ढांचा खड़ा करने का काम अंतिम चरण में हैं। अब कंक्रीटिंग का काम होना है। अगले माह तक फुटओवर ब्रिज का काम पूरा कर लिया जाएगा। जिसका लाभ यात्रियों को जल्द मिलने लगेगा।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व ही अनपरा रेलवे स्टेशन पर नया प्लेटफार्म बनकर तैयार हुआ है। उसके बाद से ही नए प्लेटफार्म नंबर दो पर सवारी ट्रेन का ठहराव होने लगा। लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने फुटओवर ब्रिज का काम शुरू तो किया, लेकिन ट्रैक के ऊपर गुजर रहे इलेक्ट्रिक केबल के कारण स्ट्रक्चर को रखने में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन

इस कारण फुटओवर ब्रिज का काम एक वर्ष से अधूरा पड़ा हुआ था। पिछले माह ही स्ट्रक्चर को फुटओवर ब्रिज के दोनों पायों पर रख दिया गया है। रेलिंग व अन्य स्ट्रक्चर का काम अंतिम चरण में हैं। इसके बाद कंक्रीटिंग और छत पर शीट लगाने का कार्य पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed