फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Raided many places to catch thieves

चोरों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापा

Sat, 01 Aug 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Raided many places to catch thieves
सोनभद्र। जिले में चोरी के विभिन्न मामलों में गैर जिलों के वांछित कई आरोपियों के आने की भनक लगते ही पुलिस अलर्ट हो गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर छापे की। इस दौरान आरोपियों के बारे में अहम सुराग हाथे लगे हैं। उसी आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अशीष श्रीवास्तव के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अपराधियों, मादक पदार्थ के अवैध कारोबारियों एवं चोरी की घटनाओं में आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि गैर जिलों में हुई चोरी की घटनाओं में शामिल कुछ आ रोपी सोनभद्र जिले में रह रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को फोर्स के साथ सदर कोतवाल अंजनी कुमार राय, स्वाट टीम प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह और एसओजी इंचार्ज प्रदीप कुमार सिंह ने राबर्ट्सगंज नगर के अलावा उरमौरा, पुसौली, बढ़ौली समेत अन्य गांवों में छापे की कार्रवाई कर जांच की। इस दौरान यह भी पता चला कि लोगों का एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य जिले में रह रहे हैं। उनकी भी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। खबर लिखे जाने तक छापे की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed