{"_id":"12f5f0ce2f7754d8485eb8a897ee4ad4","slug":"raidas-everyone-tied-to-a-formula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैदास ने सबको एक सूत्र में बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैदास ने सबको एक सूत्र में बांधा
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत शिरोमणि रविदास की जयंती सोमवार को जिले भर में मनाई गई। जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। ओदार गांव में मेला भी लगा। लोगों ने रविदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी जिले भर में गोष्ठी और भंडारे का आयोजन किया। विभिन्न विद्यालयों में संत शिरोमणि की जयंती मनाई गई।
राबर्ट्सगंज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। इसकी अध्यक्षता अजीत रावत ने की। सह जिला कार्यवाह नंदलाल ने कहा कि समाज को एकसूत्र मेें बांधकर समाज में व्याप्त छूआछूत की कुरीतियों को दूर करने का संकल्प सभी को लेना चाहिए। जिला संघ चालक शिवशंकर ने कहा कि समरसता यदि मन में है तो आचरण में प्रकरण होती है।
अजीत ने कहा कि छूआछूत अपने समाज की विषमता का अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण पक्ष है। इस मौके पर जिला प्रचारक श्रवण, धनंजय, पंकज पांडेय, संतोष चौबे, अवधनारायण, हरिश्चंद्र त्रिपाठी, कीर्तन सिंह, अशोक मिश्रा मौजूद रहे। संत कीनाराम महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निदेशक डा. गोपाल सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रो. राजेंद्र सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, श्याम बिहारी यादव, डा. सुषमा सिंह, गोपाल सिंह, आरपी मौर्य, अजीत त्रिपाठी मौजूद रहे। उधर विमला इंटरमीडिएट कालेज में संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां प्रबंधक नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन जितेेंद्र सिंह और प्रधानाचार्य शिवनारायण लाल ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
संचालन नंदलाल शुक्ल ने किया। डाला प्रतिनिधि के अनुसार आरएसएस ओबरा के कार्यकर्ताओं ने गुरमुरा गांव में संत रविदास की जयंती मनाई। साथ ही भंडारा का आयोजन किया। सभा में मुख्य अतिथि काशी प्रांत प्रचारक अभय कुमार ने संत के जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि संत रविदास ने समाज में समरसता लाने का प्रयास किया।
संचालन संपर्क विभाग के रविंद्र जायसवाल ने की। इस दौरान हरिशंकर, अशोक मिश्रा, ओंकार केशरी आदि रहे। सलखन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मड़इया टोला में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। शोभा यात्रा निकाली गई। उधर, घोरावल और शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ओदार गांव में संत रविदास जयंती पर मेले का आयोजन किया गया। यहां संत शिरोमणि की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें लोगों ने हिस्सा लिया।