फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Radha - Krishna played Holi with flowers

फूलों संग राधा-कृष्ण ने खेली होली

Fri, 05 Feb 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र) Updated Fri, 05 Feb 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Radha - Krishna played Holi with flowers
 11 दिवसीय रासलीला का गुरुवार की रात चोपन बैरियर स्थित रामलीला मैदान में समापन हो गया। वृंदावन से पधारे रासलीला के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के लीलाओं का सजीव मंचन कर लोगों को भक्ति सागर में गोते लगवाए। नगर सहित आस पास के इलाकों से भारी संख्या में लोग उपस्थित रहकर भगवान के लीला का रसपान देर रात तक करते रहे।
विज्ञापन

खचाखच भरे पंडाल में जैसे ही बरसाने की प्रसिद्ध लट्ठमार होली की शुरुआत हुई पूरा पंडाल राधे-राधे के नारों के साथ गुंजायमान हो गया।

श्रीकृष्ण और राधारानी के बीच होली खेलने को लेकर दर्शाए गए अनेक प्रकार के नोकझोंक पर दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। दो कुंतल फूलों संग श्रीकृष्ण और राधारानी के साथ जमकर होली खेली गई। इस मनोहारी दृश्य को देख सभी लोग बाग-बाग हो गए। इस दौरान आनंद अग्रवाल, रामसुंदर, राजेश साहनी, विमल साह, सत्यप्रकाश तिवारी, सुनील सिंह, अजयलक्ष्मी श्रीवास्तव, मीना देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed