{"_id":"42a0e5ed1134dbc22ccc7baeb45eb6d0","slug":"rabrtsganj-will-also-deal-with-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राबर्ट्सगंज को मिलेगी जाम से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबर्ट्सगंज को मिलेगी जाम से निजात
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को चौड़ा करने के क्रम में राबर्ट्सगंज में निर्मित फ्लाईओवर का 23 मार्च को लोकार्पण किया जाएगा। इससे जाम से तो निजात मिलेगी ही, 24 घंटे छाए रहने वाले धूल के गुबार से भी राहत मिलेगी।
तय तिथि तक फ्लाईओवर से जुड़े सारे कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, इसकी कवायद तेज कर दी गई हैं। राबर्ट्सगंज में दो-दो लेन का दोनों तरफ दो फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है।
इसके एक तरफ के फ्लाईओवर का निर्माण करीब-करीब पूरा कर लिया गया है। जो कार्य शेष हैं, उसे भी तेजी से पूरा करने का काम जारी है।
सड़क का निर्माण करा रही चेतक कंपनी के लाइजनिंग आफिसर गोकुल चौधरी का का कहना है कि एक तरफ के फ्लाईओवर का निर्माण करीब-करीब पूरा कर लिया गया है।
23 मार्च को माननीयों के हाथों इसका लोकार्पण कराया जाएगा। हाथीनाला से नारायणपुर तक करीब 119 किमी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में राबर्ट्सगंज में तीन किमी फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।