फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Quorum supply in disposal of Tehsil Day cases

तहसील दिवस के मामलों के निस्तारण में हो रही कोरमपूर्ति

Tue, 15 Dec 2020 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Quorum supply in disposal of Tehsil Day cases
सोनभद्र। तहसील दिवस में पहुंचने वाली शिकायतों में ज्यादातर का निस्तारण में बस कोरम पूरा किया जा रहा है। मारकुंडी निवासी श्यामसुुंदर बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए जमीन बेचना चाहते हैं लेकिन जमीन का वरासत न होने के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कई बार समाधान दिवस पर तहसील का चक्कर लगाया है। बावजूद अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसा सिर्फ श्याम सुंदर के साथ नहीं बल्कि कइयों के साथ हो रहा है। दुद्धी तहसील क्षेत्र के रन्नो गांव निवासी सजीवन ने पांच बार संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायती प्रार्थना पत्र देकर वृद्धा पेंशन की मांग की, लेकिन उनकी समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ। यह हाल तब है, जबकि सरकार इसे लेकर अभियान चलाने का निर्देश दे चुकी है। मंगलवार को वो फिर शिकायती पत्र लेकर समाधान दिवस पर पहुंचे थे। उधर, संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर चार निवासी लल्लन सिंह ने बताया कि वह तीसरी बार तहसील दिवस में वरासत का प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे हैं लेकिन अब तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। दुद्धी तहसील में भी जमीन की पैमाइश कराने के लिए एक व्यक्ति को कई बार समाधान दिवस पर शिकायत करनी पड़ी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसी तहसील क्षेत्र के जरहा गांव निवासी जगरनाथ अपनी भूमि की पैमाइश के लिए छह बार से लगातार शिकायती प्रार्थना पत्र दे रहे हैं लेकिन उनके भूमि की पैमाइश अभी तक नहीं हो सकी है। संतोष कुमार निवासी जरहा भी तीन बार से तहसील में आकर संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर भूमि की पैमाइश की मांग कर रहे हैं। इनकी समस्या का भी समाधान नहीं हो सका है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि भूमि से संबंधित समस्याओं का निस्तारण गांव स्तर पर अभियान चलाकर किया जाएगा। इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed