फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Purchasing agencies are getting heavy sacks, purchase may come to a standstill

क्रय एजेंसियों को भारी पड़ रहा बोरे का जुगाड़, ठप हो सकती है खरीद

Sun, 28 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Purchasing agencies are getting heavy sacks, purchase may come to a standstill
सोनभद्र। जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू है। मिलरों की हड़ताल और बोरे की कमी की वजह से धान खरीद परवान नहीं चढ़ पा रही है। पीसीएफ के साथ ही साधन सहकारी समितियों पर बोरे की किल्लत बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ धान का उठान ना होने से समितियों पर धान रखने के लिए जगह नहीं बचा है। अगर समितियों पर बोरे की व्यवस्था नहीं होती है और मिलरों की तरफ से धान उठान नहीं किया जाता है तो धान खरीद प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

खरीफ वर्ष 2021-22 में धान खरीद के लिए जिले में कुल 82 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अभी तक करीब 58 केंद्रों पर धान खरीद शुरू हुई है। जो क्रय केंद्र बनाए गए हैं उसमें से अधिकांश साधन सहकारी समितियां हैं। पीसीएफ और साधन सहकारी समितियों को मिलाकर कुल 46 केंद्रों पर धान खरीद होनी है। इसमें 38 केंद्रों पर धान खरीद भी हो रही है लेकिन ज्यादातर केंद्रों पर बोरे की कमी बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ मिलरों की हड़ताल की वजह से धान का उठान न होने से जगह की समस्या बनी हुई है। हड़ताल की वजह से मिलर बोरा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। वहीं आसमान में उमड़ घुमड़ कर रहे बादलों को देखकर धान क्रय केंद्र प्रभारियों के हाथ पांव फूल रहे हैं। केंद्र प्रभारियों का कहना है कि बाजार से बोरा खरीद कर धान खरीद की जा रही है। जब बोरा उपलब्ध नहीं हो पाता तो खरीद प्रभावित हो जाती है। कुछ दिन पहले मंडी समिति में संचालित पीसीएफ केंद्र पर बोरे के अभाव में धान खरीद नहीं हो सकी। यदि धान का उठान और बोरा उपलब्ध नहीं कराया गया तो धान खरीद प्रभावित हो सकती है। धान खरीद के लिए कोन, कचनरवा और रामगढ़ में तीन क्रय केंद्र बनाये गये हैं लेकिन अभी तक मात्र कोन लैंपस पर शनिवार से धान खरीद शुरू हुई है। रामगढ़ व कचनरवा में धान क्रय शुरू न होने से किसानों में नाराजगी है। कोन में धान खरीद शुरू तो हो गई है लेकिन यहां भी बोरे का अभाव बना हुआ है। क्षेत्र के किसान, विजय तिवारी, राकेश तिवारी, अखिलेश तिवारी, विजय शंकर जायसवाल, बृज कुमार जायसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, राजेश जायसवाल ने डीएम से तीनों केंद्रों पर धान खरीद शुरू कराने की मांग की है। भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनय कनौजिया का कहना है कि धान क्रय शुरू न होने से किसान परेशान है। धान खरीद शुरू की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed