{"_id":"692f2646ad8f832e9b090202","slug":"public-buses-will-run-in-rural-areas-fares-will-be-reduced-by-20-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-138231-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ग्रामीण क्षेत्र में चलेंगी जनता बसें, 20 फीसदी कम होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ग्रामीण क्षेत्र में चलेंगी जनता बसें, 20 फीसदी कम होगा किराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्र में चलेंगी जनता बसें, 20 फीसदी कम होगा किराया
सोनभद्र। जिले के लोगों को अब ग्रामीण मार्गों पर कम किराए में बस सेवा मिलने की उम्मीद जगी है। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर जनता बस सेवा संचालन के लिए रोडवेज प्रशासन की तरफ से रूट प्लान परिवहन निगम को भेजा गया है। मुख्यालय से हरी झंडी मिलते ही साधारण बसों के निर्धारित किराए से 20 प्रतिशत कम किराए पर इन मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। पहले चरण में पांच रूटों पर बसों का संचालन किया जाना हैं। तीन रूटों पर दो-दो बसें चलाई लगाएंगी, जबकि दो रूट पर एक-एक बार बस का संचालन किया जाएगा।
सोनभद्र डिपो प्रशासन की तरफ से जिले के लोकल (ग्रामीण) मार्गाें पर जनता बस सेवा शुरू करने की कार्ययोजना बनाई है। इसके जरिए यात्रियों को कम किराए में यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए मुख्यालय ने सोनभद्र जिले के ऐसे रूट मांगे थे, जहां यात्रियों की संख्या तो ज्यादा है, लेकिन रोडवेज की बसें या तो नहीं चल रहीं या फिर पूर्व में बसें चल रही थी और अब बंद हो गई हैं।
परिवहन निगम की तरफ से जारी निर्देश के बाद सोनभद्र डिपो प्रशासन ने जिले के पांच मार्गों का चयन किया, जहां बसों की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। जिले में नई बस सेवा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। यात्रियों का खर्च कम होगा और लोकल यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।
विज्ञापन
प्रशासन को उम्मीद है कि बसों के संचालन से लोकल परिवहन व्यवस्था में काफी सुधार होगा। रोडवेज बसें रात में गांवों में ही रुकेंगी और सुबह सवारियों को लेकर रवाना होंगी। इस बस सेवा का उद्देश्य डग्गामार वाहनों को रोकना और सुरक्षित यात्रा प्रदान करना है। जल्द ही इस बस सेवा का लाभ यात्रियों को मिलने लगेगा।
-- -
इन रूटों पर बसों के संचालन से होगी सहूलियत
जिले से भेजे गए रूट प्लान में पांच संपर्क मार्ग शामिल हैं। इसमें जिला मुख्यालय सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज) से भरहरी मार्ग, रॉबर्ट्सगंज-मांची मार्ग, रॉबर्ट्सगंज-घोरावल बर्दिया मार्ग पर दिन में दो बार रोडवेज बसें संचालित किए जाने का प्लान हैं। वहीं, रॉबर्ट्सगंज से बैरखड़ एवं रॉबर्ट्सगंज से म्योरपुर-सागोबांध मार्ग पर दिन में एक बार रोडवेज बस संचालित की जाएगी। इन रूटों पर यात्रियों की संख्या काफी है। बसों की उपलब्धता बेहद कम होने से लोग निजी साधनों से आवागमन करने के लिए विवश हैं। जनता बस सेवा शुरू होने से रोडवेज बसों की कनेक्टिविटी से अछूते ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सहूलियत होगी।
-- -
वर्जन:
जनता बस सेवा के लिए रूट चार्ट बनाकर मुख्यालय को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही ग्रामीण सड़कों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके तहत यात्रियों को साधारण बसों से 20 प्रतिशत कम किराये में सफर करने की सुविधा मिलेगी। - विश्राम सिंह, एआरएम, सोनभद्र डिपो।