फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Provide cost-effective rations

किफायती दर पर राशन दें

Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Provide cost-effective rations
जिलापूर्ति कार्यालय में जांच करते डीएम सीबी सिंह।
डीएम सीबी सिंह ने सोमवार को जिलापूर्ति कार्यालय और राशन कार्ड डाटा इंट्री सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीएसओ को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र गरीब नागरिकों को हर हाल में किफायती दर पर गेहूं, चावल के साथ ही अन्य सामग्री मुहैया कराने का निर्देश दिया। इस दौरान संबंधितों में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


डीएम ने पहले अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी का जायजा लेते हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- 2013 के तहत पात्र गृहस्थ राशन कार्डों के अभिलेखों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आपूर्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे डाटा फीडिंग सेंटर को पूरी क्षमता के साथ संचालित कर बचे पात्रों का नाम हरहाल में शामिल करें।
विज्ञापन


इसके अलावा ग्राम सभावार राशन कार्डों की पीडीएफ फाईल निकलवाकर ग्राम स्तरीय अधिकारियों से खुली बैठक कराकर अपात्रों का नाम राशन सूची से बाहर करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए निर्धारित 72 प्रतिशत पात्र राशन कार्डों व यूनिट धारकों को दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल किफायती दर पर मुहैया कराया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने आवंटन रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए कहा कि जिले के ग्रामीण इलाकों के पात्र गृहस्थ राशन कार्ड को सत्यापन कराते हुए दुरुश्तीकरण के साथ राशन मुहैया कराया जाय। डीएम ने कहा कि जनगणना के मुताबिक कुल आबादी का 72 प्रतिशत नागरिकों को पात्र गृहस्थ का लाभ दिया जाय।


कहा कि राशन कार्डों से आधार कार्ड लिंक कराने का कार्य तेजी से कराते हुए अक्तूबर महीने तक पूरा किया जाय। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राम जतन यादव, विनोद यादव, मुनि प्रताप सिंह, शमशुल अलीम खान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed