फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   protest

जिला को सूखाग्रस्त घोषित करे सरकार

Fri, 14 Aug 2020 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
protest
राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में प्रदर्शन करते खेत मजदूर यूनियन के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज सदर तहसील पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित 16 सूत्री मांग पत्र एसडीएम सदर को सौंपा। इसमें जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की गई। यूनियन के जिलाध्यक्ष रामलाल सिंह बारी व जिला मंत्री आरके शर्मा के नेतृत्व में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और अपने मांगों के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी किया।ं वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी से प्रभावित प्रत्येक परिवार को प्रति माह 7500 रूपए लगातार छह माह तक आर्थिक सहायता दी जाए। छह माह तक 10 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। मनरेगा में सभी ग्रामीण मजदूरों को जॉब कार्ड जारी कर पूरे वर्ष भर काम और छह सौ रुपये प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी दी जाए और काम न मिलने के विकल्प में बेरोजगारी भत्ता मिले। इसके अलावा किसान एवं कृषि से संबंधित जनविरोधी अध्यादेश को वापस लिया जाए, खेत मजदूरों और दस्त कारों का पंजीयन कराने के साथ ही सभी सीनियर सिटीजन को दस हजार रुपये मासिक पेंशन दिया जाए। 14 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा सुनिश्चित किया जाए और माध्यमिक स्तर तक सभी के लिए मुफ्त शिक्षा व्यवस्था लागू किया जाए। धरना प्रदर्शन में चंदन प्रसाद पासवान, बसावन गुप्ता, एडवोकेट अशोक कुमार कनौजिया, एडवोकेट अनिल मौर्य, दिनेश्वर वर्मा, हृदय नारायण गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, फूलमती, ज्योति प्रकाश, विजय गौड़, वीरेंद्र सिंह गौड़ आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed