फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protest of angry people due to water logging on Canal Bangla Road

कैनाल बांग्ला रोड पर जलजमाव से नाराज लोगों का प्रदर्शन

Sun, 29 Nov 2020 07:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Protest of angry people due to water logging on Canal Bangla Road
राबर्ट्सगंज बढ़ौली में सड़क नाली मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज बढ़ौली स्थित कैनाल बांग्ला रोड पर एक निजी विद्यालय के पास सड़क की मरम्मत नहीं होने और पक्की नाली निर्माण न कराए जाने से नाराज लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने अविलंब सड़क की मरम्मत और नाली का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

सोनभद्र बार के अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय का कहना है कि वार्ड में 100 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर पक्की नाली का निर्माण न होने से लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर जा रहा है। इससे रहवासियों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन को भी सड़क मरम्मत कराने की मांग पूर्व में ही अवगत करा दिया गया है। लेकिन सड़क निर्माण या मरम्मत न होने से हल्की भी बारिश होने पर भी सड़क कीचड़ युक्त हो जाती है। राहगीरों के साथ स्कूल आने जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि 100 मीटर सड़क की मरम्मत व जल निकासी के लिये नाली इंटरलॉकिंग बनाए जाने से रहवासियों को समस्या से निजात मिल सकती है। प्रदर्शन कर रह सपा नेता मन्नू पांडेय का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण जल्द नहीं होता है तो जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर नीरज कुमार सिंह, रमेश, किशन, अतुल दुबे, श्याम लाल जायसवाल, अनुराग गुप्ता, रविंद्र चौधरी, विकास पटेल, शिव शंकर सोनकर ,अरविंद कुमार, रामलाल, पंकज पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed