फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protest by villagers of Mahuav for quota allocation

कोटा आवंटन के लिए महुआव के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 10 Feb 2021 06:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Protest by villagers of Mahuav for quota allocation
घोरावल। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन को लेकर महुआंव पांडेय गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन उनके कार्यालय में देकर समुचित कार्यवाही की गुहार लगाई।
विज्ञापन

महुआव पांडेय गांव में कोटा की दुकान के चयन के लिए बुधवार को अधिकारी गांव में पहुंचे थे। जहां दुकान आवंटन प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों ने एतराज जताया। आरोप लगाया कि गांव में तीन स्वयं सहायता समूह का संचालन होता है। तथ्य को छिपाकर गांव के एक स्वयं सहायता समूह को दुकान आवंटित करने का प्रयास किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने आवंटन प्रक्रिया का विरोध कर आयोजित बैठक का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद ग्रामीण एसडीएम को संबोधित प्रार्थना पत्र उनके कार्यालय में दिया। बुधवार की बैठक को निरस्त करते हुए आगे कोई तिथि निर्धारित करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में माया देवी, रेखा, मुनिया, नीता, आकांक्षा, सुकुवारी, सुधा, अमरावती, बिफनी, संदीप कुमार, लवकुश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed