फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protest against transfer of postpartum center

Sonebhadra News: प्रसवोत्तर केंद्र स्थानांतरित करने के विरोध में दिया धरना

Fri, 11 Aug 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Protest against transfer of postpartum center
सोनभद्र। नगर स्थित प्रसवोत्तर केंद्र को स्थानांतरित करने के विरोध में शुक्रवार को सोनभद्र विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। वक्ताओं ने पूर्व की भांति नगर में प्रसवोत्तर केंद्र संचालित करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने पर बैठे मंच के अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बावजूद आज तक पुराना जिला अस्पताल परिसर में चिकित्सालय नहीं खुला। अलबत्ता प्रसवोत्तर केंद्र को स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसका विरोध जारी रहेगा। कहा कि पूर्व में दिए गए लिखित आश्वासन को पूरा न किया गया तो 24 अगस्त से भूख हड़ताल शुरू करेंगे। धरना स्थल पर पहुंचे सीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार ने 15 अगस्त से पाली क्लीनिक संचालन व शीघ्र ही चिकित्सालय चलाने का मौखिक आश्वासन देकर धरना समाप्त कराए। धरने में इं. शिवप्रसाद यादव, उपाध्यक्ष रामभवन पटेल, सचिव गिरीश लहरी, परमेश्वर मौर्या, लाल बहादुर देहाती, रमेश, निजाम उल्ला, शिवपूजन दुबे, अवधेश, अनुपम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed