फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Proposed list of examination centers released

Sonebhadra News: परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी, कोई नाम कटवाने तो कोई जुड़वाने के लिए लगा रहा गुहार

Tue, 12 Nov 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Proposed list of examination centers released
हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई है। इस बार भी 76 केंद्र बनाए गए हैं। मानक को पूरा करने वाले विद्यालयों को ही केंद्र आवंटन में तरजीह दी गई है।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से रविवार की रात सूची जारी होने के बाद से ही आपत्तियां आनी भी शुरू हो गई हैं। कोई खुद से विद्यालय को केंद्र न बनवाने की गुहार लगा रहा है तो लगातार केंद्र बनते रहने के बाद भी अबकी सूची से बाहर करने से असंतुष्ट है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में संभावित है। परीक्षा के लिए इस बार 46750 छात्र-छात्रा पंजीकृत हैं। इसमें 26242 परीक्षार्थी हाईस्कूल और 20508 इंटर में हैं। बोर्ड ने जिले में संचालित सभी विद्यालयों से वहां उपलब्ध सुविधाओं का ब्योरा मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज किए गए संसाधनों के आधार पर श्रेणी तय करते हुए केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची में कुल 76 विद्यालय शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा राजकीय विद्यालय हैं।
परीक्षा केंद्रों की इस सूची पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 14 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। सभी आपत्तियां ऑनलाइन ली जा रही हैं। तय समय सीमा में आने वाली आपत्तियां का जिला स्तरीय समिति निस्तारण करेगी।


कोई मांग रहा केंद्र तो कोई हटवाने पहुंचा
परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होने के साथ ही इस पर आपत्तियां आनी भी शुरू हो गई हैं। सोमवार को डीआईओएस कार्यालय पहुंचे कन्या इंटर कॉलेज किरबिल के प्रबंधक ने विद्यालय को केंद्र न बनाने की गुहार लगाई। इसके लिए उन्होंने संसाधनों के अभाव की दलील दी। बताया कि विद्यालय की बाउंड्री अधूरी है। ऐसे में परीक्षा कराने में असुविधा होगी। यहां आसपास के छह विद्यालयों का केंद्र बनाया गया है। वहीं कुरहुल स्थित विद्यालय के प्रबंधक ने अपने विद्यालय को केंद्रों की सूची से बाहर रखने पर आपत्ति जताई। बताया कि पिछले वर्ष विद्यालय को केंद्र बनाया गया था। सभी मानक पूरा करने के बाद भी इस वर्ष उसे सूची से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed