फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Proposal to give the right of transfer to JD

Sonebhadra News: स्थानांतरण का अधिकार जेडी को देने का रखा प्रस्ताव

Thu, 12 Jun 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Proposal to give the right of transfer to JD
यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के मंडलीय सम्मेलन के दूसरे दिन पेंशन, ग्रेड पे संशोधन, रिक्त पदों पर पदोन्नति सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। विसंगतियां दूर कराने के लिए एकजुट होकर संघर्ष की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

आशुलिपिक, कनिष्ठ व वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण अधिकार संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) को देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में चल रहे अधिवेशन की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष विवेक यादव ने की।
विज्ञापन

उन्होंने एक माह से भी कम समय में मंडलीय अधिवेशन के भव्य आयोजन के लिए मिर्जापुर मंडल की टीम को बधाई दी। प्रांतीय कार्यकारी की ओर से एक वर्ष के अंदर किए गए कार्यों की चर्चा की गई। जो कार्य नहीं हो पाए, उन्हें पूर्ण कराने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय महामंत्री राजेश चंद्र श्रीवास्तव ने निदेशालय स्तर से वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक, प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी, आशुलिपि से व्यक्ति सहायक ग्रेड-2, व्यक्ति सहायक ग्रेड-2 से व्यक्ति सहायक ग्रेड-1 में किए गए पदोन्नति, पदस्थापन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सदस्यों ने चर्चा के दौरान पदोन्नति आदेश में कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची का क्रमांक अंकित कराए जाने का प्रस्ताव दिया। पदाधिकारियों ने पदोन्नति-पदस्थापन पद रिक्त होने पर दूरस्थ जनपदों पर किए जाने पर भी आक्रोश जताया।
कर्मचारियों के पेंशन, कनिष्ठ सहायक के ग्रेड पे में संशोधन, पदोन्नति में वरिष्ठ सूची का क्रमांक अंकित करने, जनपदों में रिक्त पदों पर शत प्रतिशत पदोन्नति के आदेश निर्गत कराने, सेवानिवृत कर्मचारियों के 90 प्रतिशत जीपीएफ भुगतान का आदेश मंडल स्तर पर किए जाने की भी मांग रखी।

संचालन राजेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर मंडलीय अध्यक्ष कमलेश सिंह यादव, जनपद सचिव संतोष कुमार, राजेश कुमार, मोहनलाल साहू, अजीत कौशल, विद्यालय के प्रबंध संचालक ऋषिकेश पाठक, प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश सिंह, सदर ब्लाॅक प्रमुख अजीत रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed